सीवान बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार: प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, जांच जारी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड स्थित भैसाखाल गांव में संचालित बालिका गृह से 13 किशोरियों के फरार होने की घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह घटना 19 मार्च की मध्य रात्रि के करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब लड़कियों ने वार्डन और सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर 30 फीट ऊंची नुकीली तार वाली दीवार फांदकर आश्रय गृह से भागने में सफलता पाई।

फरार हुई लड़कियों में अधिकांश सारण और गोपालगंज जिलों की निवासी हैं। इनमें से कुछ ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकियां हैं, जबकि कुछ नाबालिग लड़कियां हैं जिन्हें शादी का झांसा देकर भगाया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने मामले की जांच के लिए सदर एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है, जिसमें एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, सीडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर बालिका गृह के कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक की छापेमारी में दो लड़कियों को बरामद किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां चहारदीवारी फांदकर भागती हुई नजर आई हैं, लेकिन प्रशासन ने इसे सीज कर लिया है और फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और फरार लड़कियों के परिजनों ने आश्रय गृह कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद लड़कियों का भागना संदिग्ध है। इससे पहले भी इसी आश्रय गृह से दो लड़के फरार हो चुके हैं, जिससे प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस घटना ने राज्य में बाल संरक्षण और आश्रय गृहों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति