वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ 26 मार्च को पटना में होगा ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन – AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान की अपील

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ 26 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए राज्यभर के मुसलमानों से भारी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है।

अख्तरुल इमान ने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय की धार्मिक और संवैधानिक स्वायत्तता पर सीधा हमला है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “वक्फ संपत्तियां मुसलमानों की धार्मिक धरोहर हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सरकार के नियंत्रण में जाने नहीं दिया जाएगा। यह बिल शरीयत और संविधान दोनों के खिलाफ है, और हम इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे।”

सरकार मुस्लिम संपत्तियों को हड़पने की साजिश कर रही है: अख्तरुल इमान

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ संपत्तियां मस्जिदों, मदरसों, गरीबों, यतीमों और समाज के वंचित तबकों के हित के लिए होती हैं। सरकार इस बिल के जरिए इन्हें अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह केवल संपत्ति का मामला नहीं, बल्कि मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का सवाल है। सरकार को हमारी संपत्तियों पर कब्जा जमाने की बजाय उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने चाहिए।”

26 मार्च को ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन, सभी मुस्लिम संगठनों से एकजुट होने की अपील

अख्तरुल इमान ने कहा कि 26 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में जो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, उसमें AIMIM कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से भाग लेंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज के अन्य धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा, “यह समय खामोश बैठने का नहीं है। अगर हम आज आवाज़ नहीं उठाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। यह संघर्ष केवल वक्फ संपत्तियों का नहीं, बल्कि हमारी पहचान, धर्म और हक की हिफाजत का है।”

मांझी,नीतीश कुमार और चिराग़ पासवान का लिटमस टेस्ट है ये बिल

मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महासचिव इंजीनियर आफताब ने कहा कि ये बिल बिहार के तीन राजनीतिक दलों व उनके नेता नीतीश कुमार ,चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का लिटमस टेस्ट है,जिनकी राजनीति को मज़बूत रखने में मुसलमानों का अहम किरदार रहा है लेकिन वो बस इफ्तार पार्टी करा कर टोपी पहन कर टोपी पहनाते रहे हैं,आज आगे वो इस बील को पास होने से नहीं रोकते हैं तो मुस्लमान भी उनके राजनीतिक अस्तित्व को खतरे में डाल देंगे

शामिल होने की अपील

उन्होंने न्याय पसंद लोगों से अपील किया कि वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ 26 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

यह केवल वक्फ संपत्तियों का मामला नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक अधिकारों और पहचान की रक्षा का संघर्ष है। अगर आज हमने आवाज़ नहीं उठाई, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। आइए, एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों और सरकार को मजबूर करें कि वह इस काले कानून को वापस ले।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति