प्यार में बाधा बना पति, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर कराई हत्या!

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मोतिहारी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उसने सुपारी किलर को पैसे दिए, जिसने बेरहमी से पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम संबंध में बाधा बना पति, रची गई साजिश

पुलिस के अनुसार, यह मामला बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव का है, जहां 35 वर्षीय सुरेश पंडित की हत्या उसकी ही पत्नी अनिता देवी ने अपने प्रेमी मनीष कुमार के साथ मिलकर कराई। बताया जा रहा है कि अनिता और मनीष के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन सुरेश उनके बीच रोड़ा बना हुआ था। इसीलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की खतरनाक योजना बना डाली।

सुपारी देकर कराई हत्या

हत्या की इस साजिश में मनीष ने गड़हिया थाना क्षेत्र के चौहनिया गांव के रहने वाले सुपारी किलर अंकित दूबे को 30,000 रुपये की सुपारी दी। तय योजना के अनुसार 19 मार्च की रात मनीष और अंकित ने सुरेश को किसी बहाने से बाइक पर बैठाकर पुनास पुल के पास ले गए। वहां पहुंचते ही दोनों ने फंसुली (तेज धारदार हथियार) और खंती से उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर दोनों फरार हो गए।

पुलिस ने 48 घंटे में खोला हत्याकांड का राज

सुरेश की हत्या के बाद पुलिस को संदेह हुआ और जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर अनिता, मनीष और सुपारी किलर अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पत्नी के कई प्रेम संबंध, पहले भी भाग चुकी थी घर से

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अनिता का यह तीसरा प्रेम संबंध था। इससे पहले भी वह गांव के एक युवक के साथ भागकर नेपाल जा चुकी थी, लेकिन बाद में उसकी शादी सुरेश से कर दी गई। शादी के बाद भी उसका चाल-चलन ठीक नहीं था, और अब उसने मनीष के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करा दी।

आरोपी जेल में, पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल था, इसकी जांच अभी जारी है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और लोग इसे एक बेवफा पत्नी की खौफनाक साजिश करार दे रहे हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर