वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ 26 मार्च को पटना में होगा विरोध प्रदर्शन, अल-मोमिनीन वेलफेयर फाउंडेशन की पूरी समर्थन और जनता से भागीदारी की अपील

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मार्च अल-मोमिनीन वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन शरफुद्दीन मोहम्मद कासमी उर्फ लालू भाई ने वक्फ संशोधन बिल 2024 को मुसलमानों के धार्मिक, संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों पर हमला करार देते हुए कहा कि “यह बिल वास्तव में मुसलमानों की वक्फ संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लेने की साज़िश है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने 26 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में होने वाले विरोध प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए मुसलमानों से अपील की कि वे भारी संख्या में इसमें भाग लें और अपनी एकजुटता दिखाएं।

वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा हमारा धार्मिक और संवैधानिक अधिकार: शरफुद्दीन मोहम्मद कासमी उर्फ लालू भाई

अल-मोमिनीन वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन ने कहा कि वक्फ प्रणाली सदियों से चली आ रही है और यह किसी सरकार का दिया हुआ दान नहीं, बल्कि मुसलमानों की धार्मिक और सामुदायिक अमानत है। सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ ज़मीन का मामला नहीं है, बल्कि हमारे धर्म, आस्था और पहचान का सवाल है। अगर आज हम चुप रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।”

26 मार्च को ऐतिहासिक प्रदर्शन, कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों की भागीदारी तय

शरफुद्दीन मोहम्मद कासमी उर्फ लालू भाई ने कहा कि 26 मार्च को पटना में होने वाला यह विरोध प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा, जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारते शरिया, अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठनों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।अल-मोमिनीन वेलफेयर फाउंडेशन भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में पूरी भागीदारी करेगा।

जनता से अपील: अपने अधिकारों के लिए खड़े हों, सरकार को अपना मज़बूत संदेश दें

शरफुद्दीन मोहम्मद कासमी उर्फ लालू भाई ने मुसलमानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और न्यायप्रिय नागरिकों से अपील की कि वे 26 मार्च को गर्दनीबाग, पटना में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हों और सरकार को स्पष्ट संदेश दें कि हम अपने धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों पर कोई समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति