बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: तीनों संकायों में छात्राओं का परचम, प्रिया, अंकिता और रोशनी ने किया टॉप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें तीनों प्रमुख संकायों—साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स—में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।

साइंस संकाय में प्रिया जायसवाल अव्वल

पश्चिम चंपारण के गवर्नमेंट राज्य संपोषित एसएस +2 स्कूल की छात्रा प्रिया जायसवाल ने साइंस स्ट्रीम में 484 अंक (96.8%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर आकाश कुमार ने 480 अंक (96%) और तीसरे स्थान पर रवि कुमार ने 478 अंक (95.6%) हासिल किए हैं।

आर्ट्स संकाय में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह संयुक्त रूप से प्रथम

आर्ट्स स्ट्रीम में वैशाली के राजकीयकृत बीएन उच्च विद्यालय की अंकिता कुमारी और बक्सर के +2 उच्च विद्यालय के शाकिब शाह ने समान रूप से 473 अंक (94.6%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा ने 471 अंक (94.2%) प्राप्त किए हैं।

कॉमर्स संकाय में रोशनी कुमारी ने मारी बाजी

कॉमर्स स्ट्रीम में जे.एल. कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली की रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अंतरा खुशी ने 473 अंक (94.6%) और तीसरे स्थान पर सृष्टि कुमारी ने 471 अंक (94.2%) प्राप्त किए हैं।

उत्तीर्ण प्रतिशत और छात्राओं की सफलता

इस वर्ष कुल 12.92 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 86.56% छात्र सफल रहे। साइंस में 89.50%, कॉमर्स में 94.74% और आर्ट्स में 82.75% छात्र उत्तीर्ण हुए। तीनों संकायों में छात्राओं की उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।

टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

इन सफल छात्राओं की मेहनत और लगन ने बिहार का मान बढ़ाया है। इन्साफ टाइम्स की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर