वक़्फ़ (संशोधन) बिल के खिलाफ अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारत-ए-शरिया और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरी सक्रियता से शामिल होगी, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद करेंगे संबोधित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारते शरिया और अन्य समुदाय संगठनों द्वारा 26 मार्च 2025 को पटना के गर्दनीबाग में वक़्फ़ (संशोधन) बिल के खिलाफ एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में पूरी सक्रियता से भाग लेगी और अपनी मजबूती के साथ विरोध दर्ज कराएगी।

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आज़ाद ने कहा कि “यह बिल अल्पसंख्यकों की संपत्तियों को जबरन हथियाने और उनके संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कानून देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ढांचे के खिलाफ है, और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। ”

उन्होंने कहा कि “आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करेंगे। उन्होंने पहले भी इस बिल पर गंभीर आपत्ति जताई है और इसे संविधान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह बिल सिर्फ वक़्फ़ संपत्तियों का मसला नहीं है, बल्कि यह संविधान में दिए गए अल्पसंख्यकों और वंचित समुदायों के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है।”

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आज़ाद ने मुसलमानों, अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों और सभी धर्मनिरपेक्ष नागरिकों से अपील की है कि वे 26 मार्च को इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी ताकत दिखाएं।

उन्होंने कहा कि “यह लड़ाई सिर्फ किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि समाज के सभी दबे-कुचले और वंचित लोगों की लड़ाई है। आज़ाद समाज पार्टी हर उस कानून का विरोध करती है, जो संविधान की आत्मा और समानता के सिद्धांत के खिलाफ जाता है।”

आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “हम सभी न्यायप्रिय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में विश्वास रखने वाले नागरिकों से इस विरोध में शामिल होने की अपील करते हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर