औरंगाबाद,बिहार: औलाद पाने के लिए चढ़ा दी 60 साल के बुजुर्ग की बलि, तांत्रिक के कहने पर उठाया कदम

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव में होलिका दहन स्थल पर अधजली हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना तब प्रकाश में आई जब 13 मार्च को होलिका दहन के लिए घर से निकले गुलाब बीघा गांव निवासी 60 वर्षीय युगल यादव छह दिनों तक लापता रहे। बुधवार को जलवन आहर के पास उनकी चप्पलें और कुछ दूरी पर होलिका दहन स्थल की राख में हड्डियां मिलीं।

परिजनों ने चप्पलों और हड्डियों की पहचान युगल यादव के रूप में की है। ग्रामीणों ने तुरंत मदनपुर थाना को सूचित किया, जिसके बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित किए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और मृतक का सिर बरामद कर लिया है। माना जा रहा है कि संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिक के कहने पर कुछ लोगों ने उनकी बलि दी।

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह नरबलि का मामला है या नहीं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों की ओर इशारा करती है, जो आज भी कई निर्दोष लोगों की जान ले रही हैं। आवश्यक है कि हम मिलकर ऐसी प्रथाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और उन्हें जड़ से खत्म करने का प्रयास करें।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर