ईद का चांद नजर आया, 31 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी ईद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

केंद्रीय दारुल क़ज़ा इमारत-ए-शरिया बिहार, ओडिशा और झारखंड के क़ाज़ी-ए-शरीअत हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अनज़ार आलम क़ासमी ने ऐलान किया है कि आज 29 रमज़ान 1446 हिजरी, मुताबिक़ 30 मार्च 2025, रविवार को शव्वाल का चांद नजर आ गया है। इस ऐलान के साथ यह तय हो गया है कि देशभर में 31 मार्च 2025, सोमवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की जाएगी।

फुलवारी शरीफ स्थित इमारत-ए-शरिया के केंद्रीय कार्यालय और इसकी अन्य शाखाओं में चांद देखने का विशेष इंतज़ाम किया गया था। विभिन्न स्थानों से प्राप्त गवाहियों के बाद चांद नजर आने की आधिकारिक घोषणा की गई। फुलवारी शरीफ सहित देश के कई हिस्सों में चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है।

चांद नजर आने के ऐलान के बाद मुसलमानों में खुशी की लहर दौड़ गई और ईद की तैयारियां शुरू हो गईं।

इस मौके पर इमारत-ए-शरिया ने तमाम मुसलमानों से अपील की है कि वे ईद की नमाज़ के बाद गरीबों और जरूरतमंदों का खास ख्याल रखें और सदक़ा-ए-फ़ित्र की अदायगी को सुनिश्चित करें।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर