वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ केरल में उबाल: 9 अप्रैल को कालीकट एयरपोर्ट को घेरने का ऐलान, जमाअते इस्लामी से जुड़ा यूथ संगठन उतरेगा सड़कों पर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पूरे देश में विरोध की लहर तेज़ होती जा रही है। अब केरल में इससे जुड़े आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की युवा इकाई सॉलिडैरिटी यूथ मूवमेंट ने 9 अप्रैल को कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को घेरने का ऐलान किया है।

यह प्रदर्शन संसद द्वारा पारित वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में किया जा रहा है, जिसे मुस्लिम संगठनों ने धार्मिक अधिकारों और वक्फ संपत्तियों की स्वायत्तता पर हमला बताया है।

“वक्फ संपत्तियों पर केंद्र की नजर”

संगठन ने प्रेस को जारी बयान में कहा, “वक्फ संशोधन बिल के जरिए केंद्र सरकार मुसलमानों की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को नियंत्रण में लेना चाहती है। यह सीधा हमला है हमारी पहचान और संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता पर।”

उन्होंने कहा कि जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता, विरोध जारी रहेगा। 9 अप्रैल को सैकड़ों युवा कार्यकर्ता कालीकट एयरपोर्ट पर प्रदर्शन करेंगे और सरकार की वक्फ नीति का विरोध दर्ज कराएंगे।

केरल बना विरोध का केंद्र

केरल पहले से ही मुस्लिम संगठनों और सामाजिक समूहों के विरोध का गढ़ बनता जा रहा है। वक्फ बोर्ड के पूर्व पदाधिकारियों, उलेमा और राजनेताओं ने भी इस बिल के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। हाल के दिनों में कई जिलों में धरना, रैलियां और जनसभाएं आयोजित की गई हैं।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

9 अप्रैल के प्रस्तावित एयरपोर्ट घेराव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता होगी और किसी भी प्रकार की हिंसा या बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विरोध किस रूप में सामने आता है और केंद्र सरकार इस बढ़ते दबाव का क्या जवाब देती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर