औरंगाबाद: मुस्लिम महिला कांस्टेबल ने SHO रितेश उपाध्याय पर लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कहा– “बेड शेयर करने को कहता था, गाड़ी में अश्लील वीडियो दिखाता था

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के औरंगाबाद ज़िले के ढिबरा थाना अंतर्गत तैनात एक मुस्लिम महिला कांस्टेबल ने थानाध्यक्ष (SHO) रितेश कुमार उपाध्याय पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कांस्टेबल का कहना है कि SHO रितेश उपाध्याय की उस पर ‘गंदी नजर’ थी और वह बार-बार उसे बेड शेयर करने की बात करता था। यही नहीं, आरोप यह भी है कि थानाध्यक्ष ने कई बार गाड़ी में बैठाकर उसे अश्लील वीडियो भी दिखाए।

इस सनसनीखेज़ आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई, लेकिन SHO की नजरें साफ़ नहीं थीं। वह कई बार अकेले में बुलाकर मुझे अश्लील बातें करता, और यहां तक कि गाड़ी में बैठाकर गंदी वीडियो दिखाता। जब मैंने विरोध किया तो मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।”

महिला कांस्टेबल के इस बयान के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। RN News की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

इस मामले को लेकर स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे अफसरों पर तत्काल निलंबन और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पुलिस विभाग में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

मानवाधिकार संगठनों की प्रतिक्रिया

इस घटना पर कुछ महिला अधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है और दोषी पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति