वाराणसी में हैवानियत की हद: 7 दिन में 23 दरिंदों ने किया छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बना धमकाते रहे

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

काशी की पवित्र धरती से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वाराणसी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ 7 दिनों के भीतर 23 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी इस हैवानियत की पूरी कहानी बयां करती है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी 29 मार्च को रोज़ की तरह काम पर निकली थी, लेकिन इसके बाद 7 दिनों तक घर नहीं लौटी। 4 अप्रैल को जब वह घर आई तो डरी-सहमी और मानसिक रूप से टूटी हुई थी। परिजनों के समझाने पर उसने जो कहानी बताई, वो रूह कंपा देने वाली है।

छात्रा ने बताया कि 29 मार्च की शाम उसे रास्ते में राज विश्वकर्मा नाम का एक जानकार युवक मिला। वह उसे घुमाने के बहाने एक होटल ले गया, जहां उसने रेप किया और वीडियो बना लिया। अगले दिन, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर राज के साथियों समीर, आयुष और अन्य युवकों ने भी उसका यौन शोषण किया।

दरिंदों ने उसका मोबाइल छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। इसके बाद एक-एक कर कई युवक होटल में आते रहे और उसके साथ बारी-बारी से रेप करते रहे। छात्रा ने बताया कि बाद में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर मलदहिया के एक कैफे और फिर शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाया गया, जहां साजिद, सोहेल, अनमोल, दानिश, जाहिर, इमरान, शोएब, जैब समेत कुल 23 युवकों ने उसके साथ रेप किया।

3 अप्रैल की रात आरोपी साजिद ने छात्रा को एक कार में बैठा दिया जिसमें 5-6 युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

4 अप्रैल को पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद पीड़िता के पिता की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कब तक बेटियां ऐसे दरिंदों की शिकार बनती रहेंगी? क्या वीडियो और धमकी के दम पर अपराधियों को छूट मिलती रहेगी? ज़रूरत है कठोर कानूनों के सख्त पालन की और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर