बिहार बदलाव रैली: 11 अप्रैल को गांधी मैदान बनेगा जन क्रांति का केंद्र — जन सुराज पार्टी का दावा, पाँच लाख लोगों की होगी भागीदारी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा भरने और जन समस्याओं के समाधान के लिए जन सुराज पार्टी की ओर से 11 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की जा रही “बिहार बदलाव रैली” को एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस रैली में राज्य के कोने-कोने से पाँच लाख से अधिक लोग शामिल होंगे और एक नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेंगे।

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि “यह रैली केवल एक राजनीतिक सभा नहीं बल्कि जन-प्रतिबद्धता है, जो बदलाव, क्रांति और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उठने वाली बुलंद आवाज़ बनेगी।”

रैली का मकसद केवल वर्तमान समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए जनता को जागरूक और सक्रिय करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी और जनप्रतिनिधि बेहतर बिहार के लिए अपने संकल्प को जनता के सामने रखेंगे।

आयोजकों के अनुसार, गांधी मैदान को जन-आशा, हौसले और सामूहिक चेतना की धरती में बदला जाएगा, जहाँ युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं और बुज़ुर्ग मिलकर एक नए बिहार की नींव रखेंगे।

यह वही गांधी मैदान है जहाँ जय प्रकाश नारायण ने आपातकाल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की थी। अब उसी ऐतिहासिक धरती से एक नए बिहार के सफर का आगाज़ हो रहा है — जो जनसत्ता, पारदर्शी शासन और समग्र विकास की ओर बढ़ता कदम है।

“बिहार बदलाव रैली” को एक नए राजनीतिक सोच, जनजागरण और लोकतांत्रिक भविष्य की नींव माना जा रहा है, जो राज्य की तक़दीर बदलने का दावा करती है।

रैली के दौरान हज़ारों लोगों की भागीदारी, एकजुट आवाज़ और सामूहिक संकल्प यह संदेश देगा कि बिहार अब जाग चुका है — और अब फ़ैसला केवल जनता करेगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति