समस्तीपुर ऑनर किलिंग: प्रेम में पड़ी बेटी की ‘इज्जत’ के नाम पर हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 25 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी, वजह बनी बेटी का प्रेम संबंध। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों के दबाव के बाद वह हाल ही में घर लौटी थी। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता पहले भी कई बार उसे समझाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो ‘इज्जत’ के नाम पर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

हत्या के बाद आरोपी पिता ने शव को घर के बाथरूम में छिपा दिया था। मां को जब इसकी भनक लगी, तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। युवती की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मोहिउद्दीननगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में पनप रही वह मानसिकता भी उजागर करती है, जहां ‘इज्जत’ के नाम पर बेटियों की जान तक ले ली जाती है। सवाल यह है कि क्या एक लड़की को अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का हक नहीं है?

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर