तलवारें, लाठियां और ‘शक्ति प्रदर्शन’: करणी सेना की रैली में खुली कानून की अनदेखी, आगरा में प्रशासन मौन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में करणी सेना द्वारा आयोजित राणा सांगा जयंती कार्यक्रम में रविवार को कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए खुलेआम तलवारें, लाठियां और हथियार लहराए गए। ‘एक डंडा-एक झंडा’ के नारे के साथ निकाली गई इस रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिनके हाथों में तलवारें और अन्य धारदार हथियार थे।

इस आयोजन को लेकर करणी सेना ने पहले से ही जोर-शोर से प्रचार किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर इस आयोजन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें युवाओं के हाथों में तलवारें और लाठियां साफ देखी जा सकती हैं। ये प्रदर्शन किसी जुलूस से ज्यादा युद्ध जैसी तैयारी की तस्वीरें पेश कर रहे थे।

प्रशासन बना तमाशबीन?

हैरत की बात ये है कि इस आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मौन नजर आया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद, किसी भी तरह की कार्रवाई या रोकटोक देखने को नहीं मिली।

सवाल उठ रहा है कि जब सोशल मीडिया पर मामूली पोस्ट के लिए युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, तब खुलेआम हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं? क्या तलवारों की चमक के आगे कानून की धार कुंद हो गई है?

सियासी चुप्पी और दोहरा मापदंड

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था दोनों के लिए खतरा हैं। आगरा जैसे संवेदनशील जिले में इस तरह के हथियारबंद जुलूस न सिर्फ असंवेदनशीलता को दर्शाते हैं, बल्कि एक खतरनाक परंपरा की ओर भी इशारा करते हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इस पर सवाल उठाए हैं कि क्या पुलिस और प्रशासन की यह चुप्पी सियासी दबाव का परिणाम है? और अगर यही रैली किसी अल्पसंख्यक संगठन द्वारा निकाली गई होती, तो क्या यही नरमी देखने को मिलती?

जनता में रोष, प्रशासन से जवाब तलब की मांग

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर नाराज़गी जताई है और प्रशासन से जवाब तलब की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कानून का पालन सभी पर बराबर नहीं होगा, तो इसका सीधा असर समाज की एकता और भाईचारे पर पड़ेगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर