प्रधानमंत्री मोदी का हमला: वक्फ़ का सही उपयोग हुआ होता तो मुसलमानों को पंचर नहीं बनाना पड़ता

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा के हिसार में आयोजित एक जनसभा में विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि दशकों से वक्फ़ की ज़मीनों का दुरुपयोग होता रहा, जिसका नुकसान सीधे तौर पर गरीब मुसलमानों को उठाना पड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अगर वक्फ़ का सही उपयोग हुआ होता, तो आज मुसलमानों को पंचर नहीं बनाना पड़ता।” उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ़ संपत्तियों पर माफियाओं और दलालों का कब्जा रहा है, जबकि कांग्रेस सरकारों ने इन मामलों पर कभी सख्ती नहीं दिखाई।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने सैकड़ों मुस्लिम विधवाओं की शिकायतें सुनने के बाद वक्फ़ अधिनियम में संशोधन किया ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके और वक्फ़ की संपत्तियों का सही इस्तेमाल हो सके।

“हम गरीबों और पिछड़े मुसलमानों को उनका हक़ दिलाना चाहते हैं। कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की है, जबकि हमने न्याय और विकास की नीति अपनाई है,” प्रधानमंत्री ने कहा।

विपक्ष का विरोध और मुस्लिम संगठनों की चिंता

विपक्षी दलों और कई मुस्लिम संगठनों ने वक्फ़ संशोधन बिल का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे वक्फ़ बोर्ड की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा और धार्मिक संपत्तियों पर सरकारी दखल बढ़ेगा।

कुछ संगठनों ने आशंका जताई है कि नए कानून के जरिए वक्फ़ बोर्डों में गैर-मुस्लिमों की भागीदारी की अनुमति देकर मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

यह मुद्दा अब न केवल एक कानूनी बहस का विषय बन गया है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक दिशा और मुस्लिम समुदाय के भविष्य से भी जुड़ा सवाल बन गया है।

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों