बिहार में सम्राट के नेतृत्व में बनेगी बीजेपी सरकार”: हरियाणा सीएम नायब सैनी का बड़ा बयान

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। एक ओर जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दल अपनी-अपनी रणनीति में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर नेतृत्व को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पटना में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान देते हुए बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।

“हरियाणा की तरह बिहार में भी सम्राट के नेतृत्व में बने सरकार”

कार्यक्रम में मौजूद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने नायब सैनी ने स्पष्ट तौर पर कहा, “जिस तरह हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत नेतृत्व के साथ सरकार बनाई, उसी तरह बिहार में भी सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब बिहार की बारी है, और आगामी चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।

नेतृत्व को लेकर मिल रहे संकेत

नायब सैनी का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों को लेकर बहस जारी है। सम्राट चौधरी को लेकर पहले भी भाजपा के कई नेताओं ने समर्थन जताया है, लेकिन हरियाणा जैसे राज्य के मुख्यमंत्री का खुला समर्थन उनके कद को और मजबूत करता दिख रहा है।

सम्राट चौधरी की चुप्पी, लेकिन चेहरे पर मुस्कान

कार्यक्रम के दौरान जब नायब सैनी यह बयान दे रहे थे, तब सम्राट चौधरी मुस्कुराते हुए मंच पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, उनकी बॉडी लैंग्वेज से यह साफ झलक रहा था कि वह इस समर्थन को गंभीरता से ले रहे हैं।

विपक्ष ने साधा निशाना

वहीं, विपक्षी दलों ने इस बयान को एनडीए की अंदरूनी कलह का उदाहरण बताया

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों