इंस्टाग्राम से बने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इंफ्लूएंसर पत्नी ने रची पति की हत्या की साज़िश,हरियाणा के भिवानी से सनसनीखेज मामला

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सोशल मीडिया की चकाचौंध और इंस्टाग्राम रील्स की दीवानगी ने एक घर उजाड़ दिया। हरियाणा के भिवानी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां यूट्यूबर रवीना राव ने अपने इंस्टाग्राम बॉयफ्रेंड सुरेश के साथ मिलकर अपने पति प्रवीण की गला घोंटकर हत्या कर दी।

कैसे रची गई खौफनाक साज़िश?

पुलिस जांच में सामने आया है कि रवीना और सुरेश पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो बनाते थे और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
25 मार्च को जब पति प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तो दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। रवीना ने दिन के समय दुपट्टे से प्रवीण का गला घोंट दिया, और रात में शव को नाले में फेंकने के लिए इंतजार करती रही।

CCTV फुटेज ने खोला राज

पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज में रवीना और सुरेश बाइक पर शव ले जाते हुए दिखे। पुलिस पूछताछ में रवीना ने गुनाह कबूल कर लिया है, जबकि सुरेश फिलहाल फरार है।
पुलिस ने रवीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और सुरेश की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया की सनक या सोची-समझी साजिश?

यह मामला सोशल मीडिया के अंधे मोह और अवैध संबंधों के घातक परिणामों को उजागर करता है।
एक पत्नी, जो इंस्टाग्राम पर इंफ्लूएंसर बनी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने जीवनसाथी की बलि दे दी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति