पहलगाम हमले पर इमारत-ए-इस्लामिया अफगानिस्तान की तीखी प्रतिक्रिया, पीड़ितों के परिवारों से जताई हमदर्दी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले पर इमारत-ए-इस्लामिया अफगानिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को हुए इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इस घटना की निंदा करते हुए इमारत-ए-इस्लामिया अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल क़हार बल्ख़ी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर अपने बयान में कहा, “जम्मू और कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों पर हुए हमले की इमारत-ए-इस्लामिया अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा निंदा की जाती है और इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है। ऐसे कृत्य क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं।”

इमारत-ए-इस्लामिया अफगानिस्तान के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस घटना ने सीमाओं से परे भी चिंता और संवेदना जगाई है।

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर