अररिया कोर्ट ने पत्नी की हत्या करने वाले पति मिथुन मंडल को सुनाई उम्र कैद की सजा, 50,000 रुपये जुर्माना

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के अररिया जिले के व्यवहार न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति मिथुन मंडल को उम्रभर की सजा सुनाई है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार ने 25 वर्षीय मिथुन मंडल उर्फ शिव कुमार को दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने के जुर्म में यह सजा दी। साथ ही, आरोपी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे न भरने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) प्रभा कुमारी मंडल ने बताया कि यह सजा स्पीडी ट्रायल के तहत एसटी 200/2022 में सुनाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के माता-पिता और छह बहनों के खिलाफ जांच अभी भी जारी है। मिथुन के खिलाफ यह सजा पत्नी की हत्या के मामले में साबित होने के बाद दी गई है।

यह मामला तब दर्ज हुआ था जब मृतिका की मां गीता देवी की शिकायत पर पलासी थाना में कांड संख्या 107/2019 दर्ज किया गया था। शिकायत में गीता देवी ने आरोप लगाया था कि मिथुन मंडल ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जांच के दौरान यह बात साबित हो गई कि मिथुन ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।

इस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। न्यायालय ने इस मामले में त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) का आदेश दिया था, ताकि आरोपी को शीघ्र सजा मिल सके और समाज में दहेज के मामलों के प्रति जागरूकता फैले।

इस फैसले ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि दहेज के खिलाफ राज्य की न्याय व्यवस्था पूरी तरह सख्त है और ऐसे अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर