कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार निवासी सह आईबी ऑफिसर मनीष मिश्रा, परिवार को बचाने के लिए दी कुर्बानी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में बिहार के लाल मनीष रंजन मिश्रा ने अपनी जान गंवा दी। मनीष हैदराबाद में उत्पाद विभाग (Excise Department) में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे।

हमले के वक्त मनीष अपने पत्नी और बच्चे के साथ मौजूद थे। चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कीं, मनीष ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए परिवार को एक सुरक्षित जगह पर छिपा दिया। मगर खतरा करीब आता देख, उन्होंने खुद सामने आकर आतंकियों को भटकाया और इस दौरान गोली लगने से शहीद हो गए।

स्थानीय पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रण में लिया, लेकिन इस हमले ने एक बार फिर घाटी की नाज़ुक स्थिति को उजागर कर दिया है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले मनीष मिश्रा की बहादुरी की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

मनीष की इस कुर्बानी को देश भर में सलाम किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘रियल हीरो’ बता रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से मनीष के परिजनों को मुआवजा देने और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी जल्द की जा सकती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर