बहादुरगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम AIMIM में हुए शामिल, मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में की सदस्यता

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ नेता तौसीफ आलम ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का दामन थाम लिया है। हैदराबाद सांसद और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

तौसीफ आलम आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरगंज सीट से AIMIM के उम्मीदवार होंगे। इस अवसर पर AIMIM बिहार के महासचिव इंजीनियर आफताब आलम और बिहार AIMIM युवा मोर्चा के अध्यक्ष आदिल हसन भी मंच पर मौजूद थे।

AIMIM की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। इसी क्रम में 3 मई 2025 को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बिहार की जनता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 4 और 5 मई को भी बिहार के विभिन्न जिलों में AIMIM की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तौसीफ आलम का AIMIM में शामिल होना सीमांचल की राजनीति में बड़ा असर डालेगा। यह कदम खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM की पकड़ को मजबूत कर सकता है।

AIMIM की बढ़ती सक्रियता और सीमांचल की राजनीति में बदलाव के इस संकेत ने बिहार की सियासी फिजा को गर्म कर दिया है। आगामी दिनों में अन्य पार्टियों की रणनीति पर इसका प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर