बगहा में बिहार पुलिस में कार्यरत एक महिला सिपाही ने अपने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी

पश्चिमी चंपारण बिहार
इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिमी चंपारण जिला से आ रही है जहां बलथर थाने में कार्यरत एक महिला सिपाही ने गले मे फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया है. जिसको लेकर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है. मृत महिला सिपाही गया जिला के चंदरौती थानाक्षेत्र के चौराही गांव निवासी अमित कुमार की पुत्री मधु कुमारी (21) बताई गई है. घटना की सूचना पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली.
जानकारी के अनुसार, मृत महिला सिपाही 12 दिन पूर्व लौरिया थाना से बलथर थाने में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर आई थी. शुक्रवार की सुबह सब कुछ ठीक ठाक रहा. दिन में साढ़े तीन बजे के करीब थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को सूचना मिली कि महिला सिपाही का रूम अंदर से बंद है. आवाज देने पर कुछ जवाब नहीं मिल रहा है. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर महिला सिपाही गले मे दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद थाना पर अफरातफरी का माहौल बन गया. साथ मे रही महिला सिपाहियों ने बताया कि मृतक की शादी मई महीने में होनी थी. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है. एसएफएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. अन्य विंदुओं पर भी जांच चल रही है.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर