औरंगजेब की तारीफ पर विवाद:सपा विधायक अबू आसिम आज़मी विधानसभा सत्र से निलंबित, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आज़मी को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। इस विवाद के चलते उन्हें विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आज़मी के निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे विधानसभा ने पारित कर दिया।

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

अबू आसिम आज़मी के निलंबन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:

“निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद, उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।”

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “आज़ाद ख़्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”

अबू आसिम आज़मी ने दी सफाई

निलंबन के बाद अबू आसिम आज़मी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था, बल्कि उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को सामने रखा था।

राजनीतिक हलकों में गरमाई बहस

इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने सख्त रुख अपनाते हुए आज़मी के बयान की निंदा की, जबकि विपक्षी दलों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर