एएमयू किशनगंज सैटेलाइट कैंपस में नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 नवम्बर 2024 तक आवेदन की अंतिम तिथि।

पटना(अब्दुर रकीब नोमानी/इंसाफ़ टाइम्स) बिहार के किशनगंज स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सैटेलाइट कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकारिक रूप से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं डिप्लोमा, बैचलर्स और मास्टर्स के विभिन्न कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए 15 नवम्बर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है। आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.
cdeamu.ac.in है।

एएमयू सैटेलाइट कैंपस किशनगंज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में उभर रहा है। अपने प्रारंभिक वर्षों से ही यह कैंपस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। जो बिहार और आसपास के राज्यों के छात्रों के बीच शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। इस कैंपस में छात्रों को विभिन्न आधुनिक सुविधाएं और शिक्षण में नवाचार के जरिए उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। ख़ासकर ये सीमांचल और कोशी के क्षेत्र में दीप जलाने में अहम भूमिका अदा कर रही है।

इस सत्र में डिप्लोमा, बैचलर्स और मास्टर्स के विभिन्न कोर्सेज में नामांकन की सुविधा दी जा रही है। छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार निम्नलिखित कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं:-
-डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
-डिप्लोमा इन गाईडेंस एंड काउंसलिंग
-डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट एंड ड्यूटिज
-डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनिजमंट
-डिप्लोमा इन कंप्युटर प्रोग्रामिंग
-डिप्लोमा इन ट्रैवेल एंड टूरिज़्म मैनिजमंट
-बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान और उर्दू)
नोट – ऑनलाइन मोड

-बैचलर ऑफ कॉमर्स ( ऑनर्स)
नोट – ऑनलाइन मोड

-मास्टर्स ऑफ़ आर्ट्स
अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान और उर्दू)
नोट – ऑनलाइन मोड

-मास्टर्स ऑफ कॉमर्स (नोट – ऑनलाइन मोड)

प्रशिक्षुता डिग्री कार्यक्रम
-बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (ऑनर्स)
-बैचलर ऑफ़ कॉमर्स (ऑनर्स)
-मास्टर्स ऑफ़ आर्ट्स
-मास्टर्स ऑफ़ कॉमर्स, के अलावा भी अन्य कोर्स शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और आवेदनकर्ता को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन गाइडलाइन्स और हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की है। जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आवेदन समय सीमा समाप्त होने से पहले छात्र अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। विस्तृत जानकारी और आवेदन से संबंधित दिशानिर्देशों के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cdeamu.ac.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर