नाम और धर्म पूछकर हैवानियत की हदें पार,नवादा में मॉब लिंचिंग: कपड़े बेचने वाले अतहर हुसैन की इलाज के दौरान मौत, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

बिहार के नवादा ज़िले के रोह प्रखंड अंतर्गत भट्टा गांव में मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाम और धर्म पूछने के बाद 35 वर्षीय अतहर हुसैन को कथित तौर पर 10–12 लोगों की भीड़ ने बेरहमी से पीटा और अमानवीय यातनाएं दीं। गंभीर रूप से घायल अतहर हुसैन ने इलाज के दौरान 12 दिसंबर की रात बिहार शरीफ सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, मौत से पहले अतहर हुसैन ने जो आपबीती सुनाई, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पहले उनके शरीर पर पेट्रोल डाला और फिर लोहे की रॉड को गर्म कर हाथों, पैरों, उंगलियों और शरीर के कई हिस्सों पर दागा। उनकी उंगलियां तोड़ दी गईं, हथेलियां बुरी तरह झुलस गईं और प्लास से कान काटने की कोशिश भी की गई। ईंटों से वार किए गए और सीने पर चढ़कर कुचला गया।

मृतक के भाई मोहम्मद साकिब ने बताया कि अतहर मेहनती और सादा जीवन जीने वाले इंसान थे। पिछले करीब 20 वर्षों से वे रोह और आसपास के इलाकों में कपड़े बेचकर परिवार की रोज़ी-रोटी चला रहे थे। परिवार का आरोप है कि अतहर को सिर्फ उनके नाम और मुस्लिम पहचान के कारण निशाना बनाया गया। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना 5 दिसंबर की है, जिसके संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रोह थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि अब तक चार आरोपियों—सोनू कुमार, रंजन कुमार, सचिन कुमार और श्री कुमार—को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अतहर हुसैन की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा, सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग की है। यह घटना एक बार फिर देश में बढ़ती भीड़ हिंसा, नफरत और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर