बिहार मे आक्रामक विपक्ष: सियासी मायने

मोहम्मद फैज़ान( मुख्य संपादक, इंसाफ टाईम्स हिन्दी)

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव मे हार के बाद से ही तेजस्वी नित विपक्ष लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन पर हमलावर हैl कभी शराब के मुद्दे पर नीतीश सरकार के मंत्री को घेरना तो कभी, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को बैकफूट पर ढ़केलना तो वहीं आज रोज़गार के मुद्दे पर विधानसभा के घेराव इसी कड़ी का हिस्सा है, वहीं आज के विपक्ष के विधानसभा मार्च में जो हिंसा हुई है और पुलिस के लाठीचार्ज से जो विपक्षी कार्यकर्ताअों को जो चोटें आई हैं वो विपक्ष के लिए संजीवनी का काम करेगीl लेकिन बिहार में जो ये विपक्ष का अाक्रमक एक्शन है इसके सियासी मायने हैंl पिछले साल नीतीश कुमार के लिए आसान दिख रहे बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव की अनूपस्थिती मे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के सबसे दुखती रग “रोज़गार” पर हाथ रख दियाl ‘रोज़गार’ नीतीश कुमार के लिए एक ऐसा मुद्दा है जिसपर उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं हैl नीतीश ने पूरे चुनाव को बिजली, पानी, सड़क, कानून-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के इर्द-गिर्द रखने की कोशिश की लेकिन तेजस्वी के रोज़गार वाले डिस्कोर्स को बहुत ने बहुत पसंद किया खैर करीबी मुकाबले मे ए डी ए को स्पष्ट बहुमत मिल गयाl लेकिन तेजस्वी के नेतृत्व वाले विपक्ष को लग गया कि हमे किस मुद्दे पर सरकार को घेरना है और कौन सा मुद्दा ज़्यादा प्रसांगिक है, इसी कड़ी मे आज विपक्ष का विधानसभा घेराव था जिसमे हिंसा और लाठीचार्ज के बाद विपक्ष सरकार पर और हमलावर हो गया है दूसरे शब्दों मे कहें तो सरकार ने विपक्ष को एक और मौका दे दिया हैl वहीं विपक्ष लगातार हर घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए है, पिछले दिनों विधानपरिषद चुनाव के बाद एन डी ए में थोड़ी सी हलचल सुनाई दी थी, जीतन राम माँझी ने एक ब्यान देकर सरकार को चेताया था कि ऊँहे नज़रअंदाज ना किया जाये, मंत्रीमंडल विस्तार के बाद मुकेश सहनी ने भी अपने तेवर दिखाए थे, ऐसे मे विपक्ष किसी भी संभावित मौके को छोड़ेगा नही और ऐसी सम्भावनाअों को जीवंत रखने के लिए विपक्ष को ऐसे ही आक्रमक रहना पड़ता हैl

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति