AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख़्तरूल-ईमान का तेजस्वी को पत्र, गठबंधन से बाहर रखने पर जताया एतराज़,पहले लालू को भी लिखा था ख़त

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही सियासी समीकरण तेज़ी से बदल रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर से विधायक अख़्तरूल ईमान ने राजद नेता व INDIA गठबंधन के संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव को पत्र लिखकर नाराज़गी जताई है।

अख्तरूल ईमान ने कहा है कि उनकी पार्टी ने 2 जुलाई 2025 को INDIA गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। इसके तहत उन्होंने तीन प्रमुख प्रस्ताव रखे थे:

1.AIMIM को कम से कम छह विधानसभा सीटें दी जाएँ।
2.सीमांचल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन कर विशेष पैकेज दिया जाए।
3.दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों को उनकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी दी जाए।

AIMIM नेता का आरोप है कि तेजस्वी यादव ने इस पहल को गंभीरता से लेने के बजाय पार्टी को चुनाव न लड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उनकी उदारता को कमजोरी समझा गया और उनके पत्र का औपचारिक जवाब देना भी ज़रूरी नहीं समझा गया।

पत्र में ईमान ने 2005 के विधानसभा चुनाव का भी ज़िक्र किया है। उनका कहना है कि उस समय दिवंगत रामविलास पासवान ने राजद को समर्थन देने के बदले किसी मुस्लिम विधायक को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राजद नेतृत्व ने इसे ठुकरा दिया, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा सत्ता में आ गई।

अख्तरूल ईमान ने चेतावनी दी कि मौजूदा हालात भी 2005 जैसे ही हैं। यदि AIMIM को गठबंधन में शामिल नहीं किया गया और सेक्युलर वोटों का बिखराव हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और राजद नेतृत्व पर होगी। उन्होंने साफ कहा कि AIMIM अब मजबूर होकर अलग चुनाव लड़ेगी और अंतिम फैसला बिहार की जनता करेगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर