AIMIM बिहार ने दी शहीद मोहम्मद इम्तियाज़ को श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात और रखीं कई अहम मांगें!ओवैसी ने फोन पर परिजनों से की बात

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

पाकिस्तानी गोलीबारी में 10 मई को शहीद हुए BSF सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ के घर पहुंचकर AIMIM बिहार टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। इस मौके पर AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने भी फोन पर शहीद के परिजनों से बात की और जल्द ही बिहार आकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।

AIMIM ने रखीं अहम मांगें

AIMIM बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफताब आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन, प्रदेश सचिव राणा रणजीत सिंह, अखिलेश्वर शर्मा, सारण प्रभारी अनस सलाम, छपरा प्रभारी शहाबुद्दीन, यूथ सचिव इमरान, और अन्य कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सरकार से शहीद इम्तियाज़ के परिवार के लिए कई मांगें रखीं। इनमें प्रमुख हैं:

एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा
शहीद की पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप आवंटन
शहीद मोहम्मद इम्तियाज़ के नाम पर एक गेट का निर्माण
कब्र को स्मारक स्थल के रूप में विकसित करना
शहीद के नाम पर एक डिग्री कॉलेज की स्थापना
मरणोपरांत ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित करने की मांग

AIMIM का मजबूत संदेश

AIMIM ने कहा कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले जवानों की कुर्बानी को सम्मान देना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। पार्टी ने यह भी कहा कि बिहार सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और शहीद के परिवार को न्याय व सम्मान दिलाना चाहिए।

जनता में गूंज रहा है शहीद का नाम

शहीद इम्तियाज़ की बहादुरी की चर्चा न केवल बिहार में, बल्कि पूरे देश में हो रही है। AIMIM की इस पहल से यह स्पष्ट है कि पार्टी देश के सच्चे सपूतों की शहादत को कभी नहीं भूलने देने के संकल्प के साथ खड़ी है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर