महाराष्ट्र:औरंगाबाद वेस्ट और हदसपर में एमआईएम व एसडीपीआई का एक दूसरे को समर्थन,औरंगाबाद नगर निगम के लिए गठबंधन का इशारा

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) महाराष्ट्र विधानसा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) ने एक दूसरे को एक-एक सीट पर खुला समर्थन दिया है,औरंगाबाद वेस्ट से एसडीपीआई ने अपने प्रत्याशी को हटा कर मजलिस के प्रत्याशी इम्तियाज़ जलील को समर्थन देने का तो वहीं हदसपर में एसडीपीआई के प्रत्याशी अधिवक्ता अज़हर तंबोले को मजलिस ने समर्थन देने का ऐलान किया है,इन दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता एक दूसरे के लिए चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेंगे

इस तालमेल की जानकारी मजलिस के प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता ख़िज़र पटेल और एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष सैयद कलीम ने एक साथ मीडिया को दिया है

मजलिस के प्रवक्ता खिज़र पटेल ने आने वाले औरंगाबाद नगरनिगम चुनाव में मुस्लिम विरोधी और फासिस्ट ताकतों के ख़िलाफ़ साथ चलने की बात कही है,जिस से साफ़ हो गया है कि औरंगाबाद नगर निगम चुनाव में दोनों पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ेगी जिसमें और भी पार्टियों को शामिल करने की संभावने जताई जा रही हैं

महाराष्ट्र विधानसा चुनाव में 04 सीटों (मालेगांव सेंट्रल,नांदेड़ साउथ,औरंगाबाद सेंट्रल,मुंब्रा कलवा) पर दोनों पार्टी के प्रत्याशी एक दूसरे के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं,खबर है कि इन चार सीटों के इलावा सीटों पर भी खामोश समर्थन दोनों पार्टियां एक दूसरे को दे रही हैं

जिन सीटों पर मजलिस और एसडीपीआई एक दूसरे के ख़िलाफ़ नहीं लड़ रहे हैं उस में औरंगाबाद ईस्ट,भिवंडी वेस्ट,धुले,बायुकला,वेरसेवा,सोलापुर,मिराज,मूर्तिजापुर,कुर्ला,करंजा से मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन तो हदसपर,शिवाजीनगर,पैठाण,अणुशक्ति नगर,जालना सिटी,अकोला वेस्ट से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) के प्रत्याशी लड़ रहे हैं

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर