AIMPLB और IMCR ने रोका वक़्फ़ क़ानून विरोधी आंदोलन, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता में लिया फैसला

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) और इंडियन मुस्लिम्स फॉर सिविल राइट्स (IMCR) सहित नागरिक अधिकार संगठनों ने वक़्फ़ अधिनियम के खिलाफ चल रहे अपने आंदोलन को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है। यह निर्णय पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना और एकजुटता प्रकट करने के लिए लिया गया है।

AIMPLB की वक़्फ़ सुरक्षा मुहिम के संयोजक डॉ. एसक्यूआर इलियास ने कहा कि इस हमले में लगभग 28 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की ख़बर बेहद दुखद और निंदनीय है। इसलिए तीन दिनों के लिए सभी विरोध कार्यक्रमों को रोकने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही, 24 अप्रैल को प्रस्तावित “वक़्फ़ भूमि संरक्षण पर सार्वजनिक बैठक” को भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि यह वक्त संवेदनशीलता दिखाने और पीड़ितों के साथ खड़े होने का है।

AIMPLB और IMCR का यह कदम बताता है कि देशहित और मानवता के मुद्दों पर संघर्ष के बीच भी संवेदना सर्वोपरि है। आंदोलन अब तीन दिन बाद दोबारा शुरू किया जाएगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर