आइसा ने शहीदेआजम भगतसिंह,सुखदेव,राजगुरू शहादत दिवस को रोजगार अधिकार दिवस के रूप में मनाया

मुजफ्फरपुर,23 मार्च 2021आॅल इंडिया स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन(आइसा) ने शहीदेआजम भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरू के शहादत दिवस को रोजगार अधिकार दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुखर्जी सेमनरी रोड स्थित आइसा कार्यालय में छात्र- नौजवानों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ शहीदेआजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोदीराज में देश की आजादी, लोकतंत्र व संविधान पर लगातार हो रहे हमले के खिलाफ संघर्ष तेज करने का भी संकल्प लिया गया। इसके बाद आइसा कार्यकर्ताओं ने शहर में छात्र-युवा अधिकार मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों को बेहतर व मुफ्त शिक्षा तथा नौजवानों को रोजगार देने, शिक्षा व रोजगार विरोधी नई शिक्षा नीति वापस लेने,लाॅकडाउन से परेशान छात्रों से शैक्षणिक शुल्क लेने पर रोक लगाने, शैक्षणिक संस्थानों में मुफ्त नामांकन व शिक्षा की गारंटी करने, बैंक, रेलवे सहित सरकारी संसाधनों के निजीकरण पर रोक लगाने ,खेत-खेती-किसान विरोधी तीनों कृषि कानून को वापस लेने, लाॅकडाउन के कारण बेरोजगार हुए सभी मजदूरों को रोजगार देने,बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक 10हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, बंद पड़े कल-कारखानों को चालू करने सहित अन्य मांगो को लेकर आवाज बुलंद की। श्रद्धांजलि सभा व मार्च में आइसा के राज्य पार्षद दीपक कुमार, शाहनवाज, सौरभ कुमार,फैजान अख्तर, राघवेन्द्र कुमार, मो.आदिल, मुन्ना कुमार, आनंद, सर्वेश, मो.गुलजार,सदाफ अहमद, विक्की कुमार, सचिन, मो.जफर सहित आइसा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह,इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष फहद जमां व अन्य छात्र-नौजवान शामिल थे।इस अवसर पर आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 23मार्च भगतसिंह शहादत दिवस से शुरू कर 14 अप्रैल बाबा साहेब अंबेदकर की जयंती तक आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के द्वारा देशव्यापी युवा अधिकार अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने तथा रोजगार का प्रबंध करने की मांग के साथ शहर से गांव तक छात्र-नौजवानों का मार्च तथा धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि देश को आजादी शहीदेआजम भगत सिंह सहित लाखों छात्र-नौजवानों और देशवासियों की कुर्बानी के बल पर मिली थी। लेकिन भगत सिंह और शहीदों के सपनों का भारत बनाने की लड़ाई आज भी जारी है। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी देश में भारी आर्थिक संकट, तंगहाली व बेरोजगारी से आमलोग त्रस्त हैं। कोरोना महामारी से निबटने के नाम पर मनमाने ढंग से देश पर लाॅकडाउन थोपने के कारण छात्र-नौजवानों सहित मजदूर-किसानों,व्यवसायियों का संकट चरम पर है। इन संकटों को ठोस तरीके से हल करने के बदले मोदी सरकार निजीकरण करने में जुटी है। साथ ही आत्मनिर्भरता के नारे की आड़ में सरकार देश पर काॅरपोरेट- कम्पनी राज थोपने में जुटी है जो देश के वर्तमान व भविष्य के साथ खिलवाड़ है। तीन काले कृषि कानूनों को थोप कर खेत-खेती को भी अंबानी-अडानी के हवाले किया जा रहा है जिसका पूरे देश में विरोध जारी है। छात्र-नौजवानों का हित और देश का भविष्य भगत सिंह व अंबेदकर के रास्ते पर चलकर कर ही सुरक्षित रह सकेगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति