दिल्ली विधानसभा में बवाल: अंबेडकर की तस्वीर हटाने के विरोध को लेकर आतिशी समेत 14 विधायक निलंबित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया। यह हंगामा उस मुद्दे पर हुआ जिसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरों को सरकारी कार्यालयों से हटाए जाने का आरोप लगाया गया है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 14 विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।

*क्या है मामला?
आप विधायकों का आरोप है कि एलजी वी. के. सक्सेना के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और अन्य सरकारी कार्यालयों से अंबेडकर व भगत सिंह की तस्वीरें हटाई गई हैं। आतिशी ने इसे “दलित विरोधी मानसिकता” करार देते हुए कहा, “बीजेपी को अंबेडकर और उनके विचारों से नफरत है, इसलिए उनकी तस्वीरें हटाई जा रही हैं।”

*सदन में हंगामा और निलंबन

जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो आप विधायक अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद हंगामा जारी रहने पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी समेत 14 विधायकों को पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया।

*आप विधायकों का प्रदर्शन

निलंबन के बाद, सभी विधायक विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आतिशी ने कहा, “हम बाबा साहेब का अपमान नहीं होने देंगे। बीजेपी सरकार की साजिश को जनता देख रही है।”

*बीजेपी का पलटवार
दूसरी ओर, बीजेपी ने इस आरोप को खारिज किया और दावा किया कि तस्वीरें हटाई नहीं गई हैं, बल्कि उनकी जगह बदली गई है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि “आतिशी ने खुद अंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखा, जो उनके सम्मान के खिलाफ है।”

*राजनीतिक हलचल तेज
यह मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। आप सरकार इसे दलित विरोधी साजिश बता रही है, जबकि भाजपा इसे AAP का सस्ती राजनीति करने का तरीका कह रही है। इस मुद्दे ने दिल्ली की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में इसके और गरमाने की संभावना है।

MANUU के एल्युमिनाई ने मनाया आज़ाद डे, यूनिवर्सिटी और मौलाना आज़ाद के विज़न को फ़रोग देने पर हुई चर्चा

बांका (बिहार): मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद के एल्युमिनाई द्वारा स्थापित अलिफ़ फाउंडेशन

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर