अंबेडकरवादी युवा नेता अमर आज़ाद पासवान और अजय पासवान कांग्रेस में हुए शामिल, ‘बिहार बचाओ यात्रा’ का ऐलान

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की सामाजिक न्याय की राजनीति को नया आयाम देते हुए प्रदेश के दो युवा और संघर्षशील दलित नेता अमर आज़ाद पासवान और अजय पासवान ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के विज़न से प्रेरित होकर दोनों नेता कांग्रेस में शामिल हुए।

यह कार्यक्रम बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, पटना में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी रही। कांग्रेस की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट्स से की गई है।

अमर आज़ाद पासवान, जो पूर्व में भीम आर्मी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं, मुज़फ्फरपुर के बोचहा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि “अब हमारा लक्ष्य है कि दलित, पिछड़ा, और मुस्लिम समाज को एकजुट कर कांग्रेस को मज़बूत किया जाए। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो संविधान, सामाजिक न्याय और युवाओं के सपनों को ज़मीन पर उतार सकती है।”

अजय पासवान ने भी कहा कि वह युवाओं को पार्टी से जोड़कर, कांग्रेस को बिहार में मज़बूत करेंगे और हाशिए पर खड़े तबकों को न्याय दिलाने की लड़ाई में आगे रहेंगे।

इस मौके पर दोनों नेताओं ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वे जल्द ही “संविधान के सम्मान में, दलित-मुस्लिम मैदान में” नारे के साथ बिहार बचाओ यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा सामाजिक न्याय, भाईचारे, और संवैधानिक अधिकारों को लेकर जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन दोनों नेताओं की कांग्रेस में एंट्री आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को नई दिशा दे सकती है, विशेषकर दलित और मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर