AMP नेशनल टैलेंट सर्च 2025: अब तक 63,500+ छात्रों का रजिस्ट्रेशन, सिर्फ तीन दिन शेष

Association of Muslim Professionals (AMP) द्वारा आयोजित नेशनल टैलेंट सर्च (NTS) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 63,500 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए नामांकन किया है। ये विद्यार्थी देश के 541 जिलों और 1,197 परीक्षा केंद्रों से जुड़े हैं।

संस्था को विश्वास है कि रजिस्ट्रेशन के अंतिम तीन दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी और संभवतः 1 लाख के आंकड़े को पार कर सकती है।

NTS-2025 को देश के प्रमुख छात्रवृत्ति-आधारित चयन कार्यक्रमों में गिना जा रहा है। AMP के अनुसार इस वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत ₹10 करोड़ से अधिक मूल्य की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। इन छात्रवृत्तियों में शामिल हैं:

शीर्ष 500+ मेरिट छात्रों के लिए 100% छात्रवृत्ति

4,500+ विद्यार्थियों के लिए 50% से 75% तक की छात्रवृत्ति

परीक्षा के लिए देशभर के 50 से अधिक कोचिंग संस्थान सहयोगी बनाए गए हैं। इन संस्थानों के माध्यम से छात्रों को NEET, IIT-JEE, CUET, CLAT, UPSC, SSC, NDA, CDS सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

AMP के अनुसार इस वर्ष परीक्षा में 2 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है। इसका आयोजन देशभर के 1200+ केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।

छात्रों के लिए अतिरिक्त लाभ

योग्य और चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के अतिरिक्त:

₹5 लाख से अधिक की नकद प्रोत्साहन राशि

करियर मार्गदर्शन

सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट

इसके साथ ही IndiaZakat.com के सहयोग से 500 जरूरतमंद छात्रों को विशेष शिक्षा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

महत्त्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2025
पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं:

AMP की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से

AMP World मोबाइल एप

संस्थानों के लिए Bulk Registration लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

AMP ने अभिभावकों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे अधिकतम विद्यार्थियों तक इस जानकारी को पहुंचाएं ताकि कोई योग्य छात्र अवसर से वंचित न रहे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर