अनुष्का के भाई आकाश यादव को किया गया RLJP से 6 साल के लिए निष्कासित, तेज प्रताप विवाद बना कारण

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की राजनीति में हलचल मचाते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने अनुष्का यादव के भाई और तेज प्रताप यादव के करीबी माने जाने वाले आकाश यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आकाश ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया और निजी संबंधों के नाम पर संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया।

आकाश यादव, जो पहले छात्र राजद से जुड़े रहे हैं, हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव के समर्थन में लगातार मुखर थे। तेज प्रताप और अनुष्का यादव के बीच कथित निजी संबंधों को लेकर जो राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ है, उसमें आकाश की सक्रियता पार्टी को नागवार गुज़री।

RLJP नेतृत्व का कहना है कि उन्होंने कई बार आकाश को संयम बरतने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर बोलना जारी रखा। यही वजह रही कि अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

तेज प्रताप यादव, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से भी निष्कासित किया गया था, अब अपने करीबी सहयोगी को भी राजनीतिक मंच से खोते नजर आ रहे हैं। हालांकि तेज प्रताप ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला केवल निजी रिश्तों का नहीं बल्कि आने वाले चुनावों से पहले पार्टी और परिवार की साख को लेकर भी बड़ा संकेत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप और उनके करीबी इस राजनीतिक अलगाव के बाद किस दिशा में आगे बढ़ते हैं

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर