दिल्ली: अरबी शिक्षक पर साम्प्रदायिक हमला, ‘कटमुल्ला’ और ‘पाकिस्तानी’ कहकर पीटा, अब तक FIR नहीं

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार देर रात एक भयावह घटना सामने आई, जहां अरबी शिक्षक मोहम्मद उबैदुल्लाह पर कुछ अज्ञात युवकों ने सांप्रदायिक टिप्पणियां करते हुए हमला किया। हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर पिस्तौल तान दी, गालियां दीं, लात-घूंसों से पीटा और उन्हें ‘कटमुल्ला’ और ‘पाकिस्तानी’ कहकर अपमानित किया।

उबैदुल्लाह ने ‘द ऑब्जर्वर पोस्ट’ को बताया कि “वे 20-30 साल की उम्र के थे। उन्होंने मेरी बाइक रोकी, मुझे घेर लिया और सांप्रदायिक गालियां देने लगे। एक व्यक्ति ने मुझ पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने मुझे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, मेरी आंख पर मुक्का मारा जिससे वह सूज गई। किसी तरह मैं वहां से भागने में सफल हुआ, लेकिन मेरी बाइक वहीं रह गई।”

शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं, CCTV फुटेज भी नहीं मिला

हमले के तुरंत बाद उबैदुल्लाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना स्थल के CCTV फुटेज की मांग की, तो उन्हें इसे देखने की अनुमति नहीं दी गई।

उबैदुल्लाह ने अपनी शिकायत में लिखा, “मैं एक कानून का पालन करने वाला, शांति-प्रिय नागरिक हूं। मैंने आज तक ऐसा कुछ नहीं देखा था। इस घटना ने मुझे गहरे सदमे में डाल दिया है। मैं एक शिक्षक हूं और आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसा उदाहरण नहीं बनने देना चाहता।”

पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

क्या दिल्ली में सुरक्षित हैं अल्पसंख्यक?

यह घटना ऐसे समय में आई है जब देश में सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सहिष्णुता को लेकर लगातार बहस हो रही है। एक शिक्षक पर खुलेआम हमला और पुलिस की निष्क्रियता ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर