कनीज फातिमा हॉस्टल की 13 मांगों पर कार्रवाई शुरू, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बीबी कनीज फातिमा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय असराहा, केवटी, दरभंगा में छात्रों के 39 सूत्री मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सक्रिय कदम उठाए हैं। मंगलवार को दरभंगा के जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी आनंद कुमार ने विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में छात्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और 13 प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजर आलम, पूर्व मुखिया अब्दुल मालिक, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, सरपंच प्रतिनिधि शमशाद अहमद, पैक्स अध्यक्ष तौकीर अहमद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य चंद्रमोहन सिंहा, विभागीय अधिकारी माया कान्त और राहुल कुमार भी उपस्थित थे। यह बैठक दो घंटे तक चली।

*मांगों पर सहमति, समाधान जल्द होगा
छात्रों द्वारा उठाई गई समस्याओं में से 13 बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई। इन मांगों में प्राचार्य चंद्रमोहन सिंहा को हटाने, सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति, लाइब्रेरी की सुविधा, और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

आनंद कुमार ने भरोसा दिलाया कि खाने की गुणवत्ता में सुधार किया गया है और नए शिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आगे से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलेगी।

*13 सूत्री मांगे:
1.प्राचार्य चंद्रमोहन सिंहा को हटाया जाए।
2.छात्रों की शिक्षा के लिए सभी विषयों के शिक्षक नियुक्त किए जाएं।
3.लाइब्रेरी में पुस्तकें और बैठने की समुचित व्यवस्था हो।
4.बंद कोचिंग कक्षाओं को फिर से चालू किया जाए।
5.छात्राओं की सुरक्षा के लिए अंग्रेजी शिक्षक एस.एन. यादव को हटाया जाए।
6.ईलाज और दवाइयों की उचित व्यवस्था की जाए।
7.परिजनों के साथ स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार बंद हो।
8.छात्रों को समय पर शैक्षणिक सामग्री, कपड़े, मोजे, बेल्ट आदि दिए जाएं।
9.ऊपरी मंजिल पर पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए।
10.भोजन मेनू के अनुसार और समय पर दिया जाए।
11.कुक स्टाफ की कमी को तुरंत पूरा किया जाए।
12.विद्यालय परिसर का पानी सड़कों पर बहने से रोका जाए।
13.विद्यालय प्रबंधन के लिए 11 स्थानीय लोगों की एक समिति बनाई जाए।

*प्रशासन का सक्रिय कदम
आनंद कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ विद्यालय परिसर का दौरा किया और सभी कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की और छात्रों को जल्द समाधान मिलने की उम्मीद जताई।

इस बैठक के बाद कनीज फातिमा हॉस्टल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भरोसा है कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान जल्द होगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर