
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले एनईडीए गठबंधन ने आसाम में 05 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में क्लीन स्वीप किया है
धोलई विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के निहार रंजन दास ने 69945 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी धीरूबजयोती पुरकायस्था को 9098 वोटों से हराय है
सिडली विधानसभा में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के प्रत्याशी निर्मल कुमार ब्रह्मा ने 95243 वोट पा कर सफलता हासिल किया और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के सुधो कुमार बसुमाटरी को 37016 वोटों से हराया,इस सीट पर कांग्रेस के संजीब वरी 7634 वोटों पर सीमित रह गए
बोंगईगांव विधानसभा में असम गना परिषद से डिप्टीमाई चौधरी ने 74734 वोट पा कर पहला स्थान हासिल किया तो वहीं कांग्रेस के ब्राजेनती सिंघा 39570 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे,इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र सरकार ने 13381 वोट हासिल किए
बेहाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के दिगंता घटोवाल 50947 पा कर सफलता हासिल किए तो वहीं कांग्रेस के जयंता बोरह 41896 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे ,भाकपा माले के लखीकांता कुर्मी भी 5093 वोट हासिल कर सके हैं
सामागुरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के डिप्लू रंजन सरमह 81321 वोट के साथ जीत हासिल किए तो कांग्रेस के तंज़ील हुसैन 56820 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे