
पटना (सैफुर रहमान/इंसाफ़ टाइम्स) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर एक बार फिर टिप्पणी करते हुए उसे नाकाम बताया और दावा किया कि जल्द ही असेम्बली इलेक्शन भी होगा- उन्होंने कहा कि मैंने इलेक्शन के बाद ही कहा था कि ये सरकार 05 साल नहीं टिकेगी और आज उनके बीच का आपसी मनभेद सब कुछ साफ दिखा रहा है – मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों से लगातार भाजपा जदयू और मांझी के बीच तीखे बयानों का दौर चल रहा है