मुजफ्फरपुर:13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, हत्या का प्रयास—ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, चार अब भी फरार

 

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुजफ्फरपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। औराई थाना क्षेत्र के रतवारा पश्चिम पंचायत में 14 मार्च की रात होली के मौके पर कुछ वहशी दरिंदों ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से उठाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसे जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से आरोपी भागने लगे, लेकिन एक को पकड़ लिया गया, जबकि चार फरार हो गए।

घटना का विवरण

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे, गांव के ही रविंद्र कुमार (पिता—रामबाबू सहनी), कृष्णनंदन कुमार (पिता—शीतल सहनी) और चार अन्य अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर मासूम को अगवा किया। आरोपी पीड़िता का मुँह बांधकर खेत की ओर ले गए और उसके साथ दरिंदगी करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी गर्दन और पेट पर चाकू रखकर धमकाया और उसे जान से मारने की साजिश रची।

इसी दौरान पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिससे आरोपी घबरा गए और भागने लगे। ग्रामीणों ने भागते हुए रविंद्र कुमार को पकड़ लिया, जबकि कृष्णनंदन कुमार गमछा छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

आरोपी पक्ष की धमकियाँ, चार अब भी फरार

पीड़िता के पिता द्वारा औराई थाना में मामला दर्ज करवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस घटना में एक महिला के संलिप्त होने का भी संदेह जताया जा रहा है।

पुलिस की दबिश के बावजूद, कृष्णनंदन कुमार फरार था। 17 मार्च को शाम 6:03 बजे, थाना अध्यक्ष राजा सिंह के नेतृत्व में उसे गिरफ्तार किया गया। वह गांव लौटकर पीड़िता और उसके परिवार को गाली दे रहा था और घर के पास झोपड़ी में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।

सूचना है कि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस बीच लोगों का कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार पीड़िता के पिता को धमकी और लालच देने में लगा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र कुमार के चाचा राम लक्ष्मी सहनी द्वारा पीड़िता के परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई जारी, पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज

17 मार्च को पीड़िता ने माननीय अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया!अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घिनौनी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

 

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर