बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात बारुण थाना क्षेत्र के धुरिया गांव में घटी। मृतक की पहचान धुरिया गांव निवासी दामोदर भुइयां के रूप में हुई है।

इश्क में अंधी पत्नी ने रचा खूनी साजिश

मिली जानकारी के अनुसार, दामोदर भुइयां की पत्नी कौशल्या देवी का गांव के ही विजय राम से अवैध संबंध हो गया था। करीब 12 साल पहले दामोदर रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद चले गए थे और लंबे समय तक गांव वापस नहीं लौटे۔ इसी बीच कौशल्या और विजय राम के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों के बीच अवैध संबंध कायम हो गए।

जब दामोदर को इस अवैध संबंध की भनक लगी तो वह तुरंत गांव लौटे और पत्नी को समझाने की कोशिश की। लेकिन कौशल्या ने अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने से इनकार कर दिया। आखिरकार कौशल्या ने विजय राम के साथ मिलकर दामोदर को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

टांगी से हमला कर की गई निर्मम हत्या

योजना के तहत दोनों ने रात के अंधेरे में दामोदर पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस जघन्य हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और डर का माहौल बन गया।

पुलिस ने तेज की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर