आज़ाद समाज पार्टी लड़ेगी 100 सीटों पर बिहार चुनाव 2025, 21 जुलाई को पटना आएंगे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जौहर आज़ाद ने बुधवार को पटना स्थित होटल गार्गी ग्रैंड में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पार्टी राज्य की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इन 100 सीटों में से 64 सीटें ऐसी हैं जहाँ पिछले चुनाव में महागठबंधन की हार हुई थी और वर्तमान में भी वहाँ उनकी स्थिति कमजोर है। इन सीटों पर पार्टी अपने आंतरिक सर्वे और ज़मीनी ताकत के आधार पर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।

जौहर आज़ाद ने दो टूक कहा कि “अगर इस बार बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो इसके जिम्मेदार दो युवराज होंगे।” हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वह किन नेताओं की ओर इशारा कर रहे थे मगर उनका इशारा तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की जोड़ी की तरफ़ था।

उन्होंने बताया कि बाकी बची सीटों पर चुनाव लड़ने या समर्थन देने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आज़ाद करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि चंद्रशेखर आज़ाद आगामी 21 जुलाई को पटना के बापू सभागार में आयोजित भीम आर्मी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “आज़ाद समाज पार्टी सड़क से लेकर सदन तक वंचितों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ रही है। आज ये समाज हमारे साथ खड़ा है। जनता के समर्थन से इस बार हम विधानसभा में सामाजिक न्याय की निर्णायक भूमिका में होंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं बल्कि लोकतंत्र में वंचितों को उनका हक और सम्मान दिलाना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी विधानसभा प्रभारी भी मौजूद रहे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर