
पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उद्योगपति व जननेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की ज्वाइंट टीम ने उत्तरप्रदेश के बहराइच से गिरफ्तारी किया है
ज्वाइंट टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी शूटर शिवकुमार को दबोचा है,साथ ही उनके सहयोगी अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है,जिसमें अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह शामिल है
बताया जा रहा है कि शिवकुमार नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था,उसके भागने से पहले ही सब इंस्पेक्टर जावेद आलम सिद्दीकी की अगुवाई में उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया
गिरफ्तार आरोपी शिव कुमार ने पूछताछ में बताया कि वो और धर्मराज कश्यप एक ही गांव के रहने वाले हैं. पुणे में स्क्रैप का काम करता था. उसने बताया कि मेरी और शुभम लोनकर की स्क्रैप की दुकान अगल-बगल थी. शुभम लोनकर लॉरेंस विश्नोई के लिए काम करता है. उसने मेरी बात स्नेप चैट के माध्यम से लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई से कई बार कराई है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के एवज में मुझे यह बताया गया था कि हत्या के बाद दस लाख रुपए तुम्हें मिलेंगे और हर महीने तुम्हें कुछ न कुछ मिलता ही रहेगा.