ऑस्ट्रेलिया:16 साल से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध,आने वाले साल से लागू होगा कानून

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया को लेकर नया कानून आ रहा है,जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर प्रतिबंध लग जाएगा

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ये कदम अपने गुवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठा रही है

ये कानून आने वाले।साल से लागू होगा और कंपनियों को इसका पालन करना होगा,नहीं तो उन्हें जुर्माने लगेंगे,इस कानून को सही से लागू करने के लिए सरकार एक “एज वेरिफिकेशन सिस्टम” भी बनाने जा रही है

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अलबानीज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा की “मैं सोशल मीडिया से दूर रहने की बात कर रहा हूं क्योंकि यह हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है।”

उन्होंने सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को होने वाले खतरों का जिक्र किया, खास तौर पर उन लड़कियों के लिए जो नेगेटिव इमेज रिप्रेजेंटेशन और लड़कों को टारगेट करने वाली महिला विरोधी कंटेंट के संपर्क में आती हैं, उन्होंने कहा, “यदि आप 14 वर्ष के बच्चे हैं और आपको ये सब तब मिल रहा है, जब आप जीवन में बदलावों से गुजर रहे हैं और परिपक्व हो रहे हैं, तो यह वास्तव में कठिन समय हो सकता है, और हमें जो करना है, वह है सुनना और फिर कार्य करना”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर