“देश को बचाना है तो बनाना होगा हिंदू राष्ट्र”:बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने मधुबनी में किया ऐलान, 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत नवटोली पस्टन गांव में बुधवार की सुबह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और दिव्य दरबार के लिए चर्चित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि “देश को बचाना है तो बनाना होगा हिंदू राष्ट्र।”

धीरेंद्र शास्त्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, “हम लोग चायना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते, और वे लोग चायना के मिसाइल पर भरोसा कर गए। इसलिए उसका मिसाइल पाकिस्तान में ही फुस्स हो गया।”

उन्होंने कहा कि अगर भारत को सुरक्षित रखना है तो सड़कों पर तूफान, मंदिरों में भीड़ और रामराज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर स्थानीय क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। उनके समर्थकों में जोश देखने को मिला, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और देशभर में उनके दिव्य दरबार के लाखों अनुयायी हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर