दिल्ली:मायावती ने अमित शाह को दिया 24 दिसंबर तक का समय,माफ़ी नहीं मांगने पर 24 दिसंबर को होगा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन,देश की एकता और अखंडता के लिए खतरे को लेकर चेताया

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहब अंबेडकर के अपमान के खिलाफ़ बहुजन समाज पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है,बसपा द्वारा देश भर के ज़िला मुख्यालयों पर 24 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा

बहुजन समाज पार्टी की चीफ़ सह उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि “देश के दलित,वंचित व अन्य उपेक्षितों के आत्म-सम्मान व मानवीय हकूक के लिए मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर भगवान की तरह पूजनीय हैं, उनका अमित शाह द्वारा किया गया अनादर लोगों के दिलों को आहत कर रहा है,बाबा साहेब के कारण एससी,एसटी एवं ओबीसी वर्गों को जिस दिन संविधान में कानूनी अधिकार मिले,उसी दिन उन्हें सात जन्मों का स्वर्ग भी मिल गया था”

मायावती ने आगे कहा कि “दलित एवं बहुजनों को अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष व आरक्षण सहित उनको अनेकों कानूनी हक दिलाने वाले उनके सच्चे मसीहा बाबा साहब के नहीं रहने पर उनके अनुयाइयों का हित व कल्याण ही उनका सबसे बड़ा सम्मान है, जिसके लिए बसपा समर्पित है”

उन्होंने कहा कि “अगर अमित शाह 24 दिसंबर तक माफी नहीं मांगते और अपने बयान को वापस नहीं लेते, तो बसपा 24 दिसंबर को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी,आंदोलन पूरी तरह से शांति और अहिंसा के रास्ते पर होगा, लेकिन इस मुद्दे पर पार्टी पीछे नहीं हटेगी”

बसपा ने गृहमंत्री से मांग किया कि “वे न केवल माफी मांगें,बल्कि अपने बयान को सार्वजनिक रूप से वापस लें और भविष्य में इस तरह के भड़काऊ बयानों से बचें”

पार्टी ने ये भी चेताया कि “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि एक नेता के बयान से देश में अव्यवस्था और असहमति फैल सकती है, और यह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरे की घंटी हो सकता है”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर