बैंड-बाजे के साथ धूम-धाम से बेटी को ससुराल से वापस ले आया, हर तरफ़ हो रही है तारीफ़।

पटना(इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) भारतीय समाज में बेटी की शादी में उनका कन्यादान कर दिया जाता है, और उसे सीखा दिया जाता है कि ससुराल में जो भी हालात हो उसे झेलना और निभाना है। फिर बेटी ससुराल में जितना अत्याचार झेले कोई उसके साथ खड़ा नहीं होता। लेकिन झारखण्ड में एक अनोखी कहानी सामने आई है. जहां ससुराल के उत्पीड़न से परेशान एक बेटी को बाप बैंड-बाजे के साथ अपने पास वापस ले आया।

ख़बर है की रांची के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने अपनी बेटी साक्षी गुप्ता की शादी धूम धाम से किया था। लेकिन बेटी को शादी के बाद से ही ससुराल में उत्पीड़न का सामना होने लगा और जब ये ज़्यादा हुआ तो घर वालों ने उसे वापस बुलाने का फ़ैसला कर लिया और जैसे बेटी को भेजा था. ठीक वैसे ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ वापस ले आए। जिसकी हर कोई तारीफ़ कर रहा है।

इस पर साक्षी ने कहा की “मैने अपना रिश्ता बचाने को बहुत कोशिश किया लेकिन नहीं हो सका” आगे उसने कहा की “मैं भाग्य वाली हूं जो मुझे ऐसे माता पिता मिले और ऐसे घर वाले मिले”, साक्षी ने रिश्ता खत्म करने के लिए कोर्ट में पिटीशन दिया हुआ है।

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों