बरेली में ‘आई लव मुहम्मद’ विवाद: अब तक 73 मुस्लिम गिरफ्तार, नसीम खान सहित कई प्रमुख आरोपी शामिल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

‘आई लव मुहम्मद’ अभियान को लेकर बरेली में जारी विवाद ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। पुलिस ने अब तक कुल 73 मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मौलाना तौकीर रजा के करीबी सहयोगी नसीम खान भी शामिल हैं। नसीम खान को हिंसा भड़काने और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें लगभग 180 नामजद और 2,500 अज्ञात मुस्लिमों के नाम शामिल हैं। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नसीम खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो के डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए हैं। नसीम खान को पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए देखा गया।

यह विवाद 26 सितंबर को तब शुरू हुआ जब बरेली में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ और पुलिस की लाठी चार्ज के बाद हिंसा भड़क गई। लोगों समेत पुलिसकर्मी घायल हुए और मौलाना तौकीर रजा को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने अनुयायियों को पुलिसकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया।

पुलिस प्रशासन का दावा हर की उसने आठ अवैध संपत्तियों की पहचान की है, जो मौलाना तौकीर रजा के सहयोगियों से जुड़ी हैं। इन संपत्तियों को ध्वस्त करने की योजना बनाई गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है और शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी रहेगा और जांच में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह घटनाक्रम बरेली में धार्मिक तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति