विधानसभा उपचुनाव:पश्चिम बंगाल के सभी 06 सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने जमाया कब्ज़ा,05 पर भाजपा तो 01 पर आईएसएफ रही दूसरे नंबर पर

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पश्चिम बंगाल के खाली हुए 06 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया गया था,सभी 06 सीटों के परिणाम आज आ गए हैं,पश्चिम बंगाल के इन सभी 06 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कब्ज़ा जमा लिया है

सीटाई विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की संगीता रॉय ने 165084 वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के दीपक कुमार राय को 130636 वोटों से हराया है,यहां पर कांग्रेस के हरिहर रॉय सिंघा 9177 वोटों पर सिमट गए हैं

मेदेनीपूर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के सुजॉय हाजरा ने भारतीय जनता पार्टी के सुभाजित रॉय को 33996 विराज से हराया है,जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के मानी कुंटल ख़मरई ने 11892 हासिल किया है

मदारीहाट विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के जयप्रकाश टोप्पो ने 79186 वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के राहुल लोहार को 28168 वोटों से हराया है,इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बुद्धिमान लामा ने 5061 वोट हासिल किए हैं

हारोआ विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के रबीउल इस्लाम ने 157072 वोट हासिल कर आल इंडिया सेकुलर फ्रंट के प्यारूल इस्लाम को 131388 वोटों से हराया है, भारतीय जनता पार्टी के बिमल दास को मात्र 13570 वोट हासिल हो सके हैं

नैहाटी विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के सनत डे ने 78772 वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के रूपक मित्रा को 49277 वोटों से हराया है,यहां पर भाकपा माले के देबाज्योति मजूमदार ने 7593 वोट हासिल किए तो वहीं कांग्रेस के परेश नाथ सरकार 3883 वोटों पर सीमित हो गए

तलडंगगरा विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के फल्गुनी सिंघाबाबू ने 98926 वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी की अनन्या रॉय चक्रवोर्ती को 34082 वोटों से हराया है,इस सीट पर सीपीएम के देबकांति महंती 19430 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे हैं

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर