भारत बंद स्थगित, नई तारीखों का एलान जल्द: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक़्फ़ (संशोधन) कानून 2025 के विरोध में 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत बंद को स्थगित करने की घोषणा की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि देश के कुछ राज्यों में इन्हीं तिथियों पर अन्य धार्मिक पर्व आयोजित हो रहे हैं, इसलिए व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी की अध्यक्षता में आयोजित आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि भारत बंद की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

हालांकि, AIMPLB ने यह भी दोहराया कि वक़्फ़ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर होते रहेंगे।

बोर्ड के महासचिव मौलाना मोहम्मद फ़ज़लुर्रहीम मुझद्ददी और प्रवक्ता डॉ. सैयद क़ासिम रसूल इलियास ने कहा कि मुसलमानों के धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।

फिलहाल, AIMPLB के इस फैसले के बाद सभी की नज़र बोर्ड की ओर है कि आंदोलन की नई रणनीति कब और किस रूप में सामने आती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर